फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike riding youth dies due to car collision

Bijnor News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 28 Jan 2024 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to car collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अफजलगढ़। सड़क हादसे में शनिवार की बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पूरी रात युवक का शव सड़क किनारे पड़ा रहा। रविवार की सुबह राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। परिजनों के अनुसार युवक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था।
सूरजन नगर निवासी विकास उर्फ विक्की (32) शनिवार की देर रात बाइक से ससुराल कादराबाद जा रहा था। शेरगढ़ मोड़ के समीप कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें युवक घायल हो गया। रातभर कोहरा छाया रहने के चलते घटना का पता नहीं चल पाया। रविवार की सुबह राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे पड़ा मृत पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। उधर, आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। युवक ने अपने पीछे पत्नी व एक वर्ष के बच्चे को रोते बिलखते हुए छोड़ा है।
विज्ञापन

पिता के अनुसार विक्की पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। कोतवाल राजकुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर, ग्रामीण रिंकू, नरेश, आदित्य, लीला सिंह, धर्मेंद्र व उमेश आदि का कहना है कि कार चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। यदि वह घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाता या पुलिस को सूचना दे देता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed