फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike riding father and son die in road accident

Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Sat, 20 Jul 2024 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Bike riding father and son die in road accident
- बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर हरपुर मोड़ के पास वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
विज्ञापन

- मुहर्रम बीत जाने के बाद अपने गांव से काम पर नोएडा जा रहा था पूरा परिवार

संवाद न्यूज एजेंसी
जलीलपुर/चांदपुर (बिजनौर)। बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। यह हादसा चांदपुर से बबनपुरा के बीच हरगनपुर मोड़ पर हुआ। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जलीलपुर क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी अशरफ परिवार सहित नोएडा में रहता था। वह गार्ड की नौकरी करता था। मुहर्रम के चलते अशरफ परिवार सहित मंगलवार को गांव आया था। शुक्रवार को सुबह चार बजे पत्नी नाजमीन, पुत्र रिहान, पुत्री इलमा, अबशफी के साथ अशरफ नोएडा के लिए निकला। पत्नी नाजमीन, पुत्री इलमा, अबशफी को खानपुर से देहरादून जाने वाली सरकारी बस में चांदपुर के लिए बैठा दिया। वह और उसका पुत्र रिहान बाइक पर सवार हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद चांदपुर में अशरफ ने पत्नी व दोनों बेटियों को दिल्ली जाने वाली बस में बैठा दिया। अशरफ बेटे रिहान को लेकर बाइक से ही नोएडा के लिए चल दिया। हरगनपुर के मोड़ पर किसी वाहन ने पिता-पुत्र को टक्कर मारकर घायल कर दिया। रिहान (15) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल अशरफ (40) को सीएससी स्याऊ ले जाया गया, जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया। हादसे की मौत से गांव कमालपुर में गम का माहौल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माली हालत हैं कमजोर
अशरफ परिवार सहित नोएडा में रहकर आर्थिक तरक्की का प्रयास कर रहा था। इसमें परिवार के सदस्यों का भी सहयोग हैं। अशरफ की पत्नी नाजमीन होस्टल के बच्चों का खाना बनाकर परिवार की आय बढ़ाने में सहयोग कर रही थी।


अधूरा रह गया आशियाने का सपना
अशरफ परिवार के संग नोएडा में रहकर गुजर बसर रहा था। कुछ पैसे बचाकर वह गांव में मकान बनाना चाहता था। गांव के पास ही उसने जमीन का टुकड़ा खरीदा था। इसमें टिनशेड डलवा दिया था। कुछ और पैसे बचाकर उक्त जमीन में मकान बनाने का सपना था। मगर, अब उसकी मौत से आशियाना बनाने का सपना भी टूट गया। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed