फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike riders looted 50 thousand rupees from woman

बाइक सवारों ने महिला से 50 हजार रुपये लूट

Wed, 12 Feb 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike riders looted 50 thousand rupees from woman
बाइक सवारों ने महिला से 50 हजार रुपये लूट
विज्ञापन

गंज दारानगर। मंगलवार को बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाडे़ बैंक से पैसे निकाल कर जा रही एक महिला को धक्का देकर 50 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव नाईपुरा निवासी रियासत की 50 साल की पत्नी नसीमा मंगलवार को दिन में करीब एक बजे गंज स्थित पीएनबी से 50 हजार की नकदी लेकर नसीमा पैदल रास्ते से भोगन वाला मार्ग के समीप स्थित गंग नहर के समीप अपने भाई जाकिर के घर जा रही थी नसीमा हाईवे से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित नई बस्ती के करीब पहुंची तभी पीछे से बाइक पर आए दो लुटेरों नसीमा को धक्का देकर गिरा दिया और पैसों का थैला छीन कर फरार हो गए। नसीमा को गंज पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस को शक है कि लुटेरे बैंक से ही नसीमा के पीछे लगे होंगे। पुलिस बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। महिला के मुताबिक एक लुटेरा हेलमेट पहने था। दूसरे ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। शहर कोतवाल ने घटना की जानकारी ली। पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed