फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider woman dies due to uncontrollable car collision

बिजनौर: बेकाबू कार की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत

Mon, 20 Feb 2023 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 20 Feb 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies due to uncontrollable car collision
नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन।
- नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर गुनियापुर के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन

- फोटो-20एनजेडबी02आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद/जलालाबाद। कोतवाली मार्ग पर तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चालक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।
नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर गुनियापुर के निकट सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार कार और बाइक आपस में टकरा गईं। दोनों वाहन हाईवे के निकट गड्ढे में जा गिरे। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्रवासियों की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि मृतक और घायल दोनों अज्ञात हैं। बाइक की नंबर प्लेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। अज्ञात मृतक महिला और घायल का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed