{"_id":"69995110f0ebae646d014ec2","slug":"bike-rider-killed-in-road-accident-in-dhampur-while-going-for-nabard-exam-unknown-vehicle-flees-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: धामपुर में सड़क हादसा, नाबार्ड परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: धामपुर में सड़क हादसा, नाबार्ड परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
Sat, 21 Feb 2026 12:01 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:01 PM IST
सार
बिजनौर के धामपुर में नाबार्ड परीक्षा देने जा रहे 24 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनपद बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में फोरलेन पर चकसहजानी के पास पेट्रोल पंप के निकट सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक शिवांकर की मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से मुरादाबाद में नाबार्ड की परीक्षा देने जा रहा था। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
नगीना का रहने वाला था मृतक
मृतक शिवांकर नगीना की आंबेडकर कॉलोनी का निवासी था। उसके ताऊ जयपाल भारती के अनुसार, शनिवार सुबह 6 बजे वह परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। परीक्षा सुबह 9:30 बजे थी। लेकिन धामपुर में चकसहजानी के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
शिवांकर दो भाइयों में बड़ा था और उसका छोटा भाई अभी छह साल का है। मां शीतल ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में होनहार और आज्ञाकारी था। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अगर वह परीक्षा देने नहीं जाता तो शायद आज जिंदा होता।
विज्ञापन
मृतक के पिता सुरेंद्र भारती नगीना मुख्य डाकघर में पोस्टमैन हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।