{"_id":"d3161410e3fcd2d508ff4bd7119e7141","slug":"bike-rider-killed-in-crash-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 22 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
चंदक। चंदक रेलवे फाटक के पास बाइक और छोटा हाथी की भिड़त में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आरोपी चालक छोटा हाथी छोड़कर फरार हो गया।
क्षेत्र के गांव छकड़ा निवासी 30 वर्षीय प्रमोद कुमार सफाई कर्मचारी था। सोमवार को वह अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। चंदक रेलवे फाटक के पास उसकी बाइक व छोटा हाथी की भिड़ंत हो गई। हादसे में प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई।
चालक छोटा हाथी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। छोटा हाथी में दो भैंस लदी थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा छोटा हाथी को कब्जे में लेकर भैंसों सहित थाने ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान बाइक सवार हेलमेट नहीं पहन रखा था।
हादसों में दस लोग घायल
रायपुर सादात/जलालाबाद। दो अलग-अलग हादसों में सोमवार को दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोपहर करीब दो बजे रायपुर चौराहे से गुजर रहे रेत-बजरी से भरे ट्रक एमसी 17एचएच 2292 का टायर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। बजरी लगने से ट्रक के आसपास मौजूद राजपाल, भीम, कमल, कलवा, रिंकू, एहसान, निसार आदि को चोटें आईं।
विज्ञापन
घटना से घबराकर ट्रक चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, नजीबाबाद से बिजनौर की ओर जा रही मैक्स गाड़ी की खिड़की टूटने से चार यात्री गिरकर घायल हो गए।
मैक्स चालक ने घायलों को बिजनौर के अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह रोशनाबाद (हरिद्वार) से मजदूरी कर हुसैनपुर निवासी विनीत, नीटू, बिट्टू और विकास घर लौट रहे थे। गांव चौगांवा के निकट मैक्स की खिड़की टूटने से घायल हो गए।