फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider killed in a road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Sun, 14 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in a road accident
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। वहीं एक दूसरे हादसे में एक कंटेनर का चालक घायल हो गया।
गांव मनोहरवाली का रहने वाला इस्लाम (40) पुत्र मान खां और सुल्तान पुत्र माशूक खां शनिवार रात करीब दस बजे बाइक से अफजलगढ़ से अपने घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर सीओ आफिस के पास पहुंचे तो उनकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आकर गिर गई और दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने इस्लाम को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुल्तान को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने इस्लाम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद निवासी रामकुमार पुत्र नंदकिशोर अपनी कैंटर में सितारगंज से सामान भरकर हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह धामपुर मार्ग पर सीओ ऑफिस से आगे निकले तो ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के प्रयास में उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। दुर्घटना में रामकुमार घायल हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया जहां से रामकुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed