{"_id":"6a207e9e9f19cb4d6c0b4dca","slug":"bike-rider-killed-another-injured-in-tractor-trolley-collision-bijnor-news-c-27-1-bij1002-181326-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
चांदपुर। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार विजय पाल सिंह (50) की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
अमरोहा जनपद के थाना मंडी धनौरा के गांव निवासी नादनौर माफी निवासी विजय पाल सिंह अपने भाई हरिओम सिंह के साथ थाना चांदपुर के गांव धींवरपुरा में अपनी बहन के घर आए थे। मंगलवार शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। चांदपुर हस्तिनापुर मार्ग पर जलीलपुर में पीछे से तेज गति से आ रही रेत बजरी व सरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय बाइक से टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बिजनौर के लिए रेफर कर दिया गया।
बिजनौर से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय विजयपाल सिंह की मौत हो गई। हरिओम का इलाज मेरठ के अस्पताल में चल रहा है। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई हरीश चंद्र की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।