{"_id":"636a94ec93668151b02c071d","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-bijnor-news-mrt612790212","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
राजा का ताजपुर। बहन की शादी की तैयारियां कराने के लिए दिल्ली से गांव लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। चांदपुर के पास यह हादसा हुआ। युवक उसी बाइक पर सवार होकर आ रहा था, जो उसने चार दिन पहले बहन की शादी मेें देने के लिए खरीदी थी।
थाना नूरपुर के गांव मुजाहिदपुर निवासी सत्तार अहमद का बेटा सलमान अपने भाई के साथ दिल्ली से लौट रहा था। दोनों भाई अलग-अलग बाइक पर सवार थे। मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे चांदपुर के पास सामने से आ रहे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सलमान की मौके पर ही मौत हो गई। साथ चल रहे उसके भाई ने घटना की सूचना घर पर दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बिना किसी कार्रवाई करे ही शव को घर ले गए। बताया गया कि सलमान और उसका भाई जाहिद दिल्ली में सैलून की दुकान चलाते हैं। इसी महीने की 23 तारीख को होने वाली बहन की शादी की तैयारी के लिए दोनों भाई बाइक से घर आ रहे थे। जिस बाइक को सलमान चलाकर ला रहा था, वह बाइक बहन की शादी में देने के लिए चार दिन पहले ही दिल्ली के शोरूम से खरीदी गई थी।