{"_id":"6001d8068ebc3e30cb68d4a1","slug":"bike-rider-dies-in-accident-partner-injured-nazibabad-news-mrt5207104170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव जीतपुर खास निवासी ओमराज का 19 वर्षीय पुत्र हर्षवर्धन अपने साथी अंकुल के साथ एक अन्य संबंधी को चंदक रेलवे स्टेशन बाइक से छोड़ने गए थे। बृहस्पतिवार की रात लगभग 10 बजे गांव लौटते समय बरकातपुर के तिराहे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार हर्षवर्धन और अंकुल गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हर्षवर्धन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हर्षवर्धन की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। ओमराज की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।