फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider dies in accident, one injured

हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल

Wed, 28 Oct 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident, one injured
हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन

हल्दौर। गांव बिलाई चीनी मिल के पास एक मारुति वैन की किसी वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही एक बाइक सवार से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि कार चालक घायल हो गया।

गांव बिलाई चीनी मिल के पास बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव का ही मोहम्मद रिजवान (40) बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहटौर-बिजनौर मार्ग पर स्थित बिलाई चीनी मिल के पास जब वह पहुंचा तो नहटौर की ओर से आ रही एक मारुति वैन ने किसी वाहन को ओवरटेक करते समय उसकी बाइक से भीड़ गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल रिजवान को उपचार के लिए बिजनौर भेजा और मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां रास्ते में घायल रिजवान ने दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराएं शव को घर लाए और न ही मामले की तहरीर दी। हलका दरोगा राकेश सिंह का कहना है कि घायल नहटौर के बैहरम नगर निवासी रोशन इकबाल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed