फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider dies in accident, companion injured

Bijnor News: बाइक सवार की हादसे में मौत, साथी घायल

Fri, 08 May 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident, companion injured
नहटौर। मंडावली क्षेत्र के गांव सिकरौड़ा निवासी मोहित (22) पुत्र सत्यवीर की बृहस्पतिवार तड़के साढ़े चार बजे नूरपुर रोड पर ग्राम नन्हेड़ा के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह नजीबाबाद क्षेत्र के गांव समीपुर निवासी अपने दोस्त सौरभ (23) पुत्र जसराम के साथ बाइक से मुरादाबाद से लौट रहा था। हादसे में सौरभ भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बताया गया कि मोहित और सौरभ बुधवार को किसी काम से मुरादाबाद गए थे। देर रात मौसम खराब होने के कारण दोनों वहीं रुक गए थे। बृहस्पतिवार सुबह दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तड़के करीब साढ़े चार बजे नन्हेड़ा के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सौरभ को परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों के मुताबिक मोहित झारखंड की एक पाइप कंपनी में नौकरी करता था। वह अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed