फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider dies after being hit by roadways bus in Nagina

Bijnor News: नगीना - रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Wed, 22 Mar 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 22 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by roadways bus in Nagina
नगीना में धामपुर मार्ग पर दुर्घटना के बाद सड़क किनारे घुसी रोडवेज बस।
- बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी बस, 40 यात्री चोटिल
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से बाइक सवार की मौत हो गई। इस घटना के बाद बस सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में सवार 40 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
मंगलवार शाम करीब सात बजे नगीना थाना क्षेत्र के गांव किरतपुर निवासी 28 वर्षीय प्रीतम सैनी बाइक से धामपुर जा रहा था। रेलवे माल गोदाम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे जा रही कार को ओवरटेक करते समय सड़क पर गिरने के बाद वह सामने से आ रही उत्तराखंड के काठगोदाम डिपो की बस के पहिए के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई।
विज्ञापन

जिससे बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाल कर दूसरी बस से रवाना किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। इस घटना में मृतक प्रीतम की बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस ड्राइवर बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed