{"_id":"68f7cb8d24fc9e952600ba42","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-bijnor-news-c-27-1-bij1007-163302-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Tue, 21 Oct 2025 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
नगीना में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद मौके पर जमा भीड। संवाद
नगीना। कार व बाइक की टक्कर में नया गांव निवासी बाइक सवार वीर सिंह (26) की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो मासूम बालकों सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मंगलवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम गाजीपुर सभाचंद उर्फ नयागांव हरगनपुर निवासी वीर सिंह अपने दो साथियों आदित्य (25) व ग्राम अल्हैदादपुर निवासी अमित (28) के साथ बाइक से नजीबाबाद से नगीना की ओर आ रहा था। नगीना- बुंदकी मार्ग पर ग्राम मुगलवाला के पास सामने से आ रही एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनकी गिरी बाइक की चपेट में आने से दूसरी बाइक पर जा रहे ग्राम मिलक जहांगीराबाद धामपुर निवासी वसीम (34), शबाना (28), कैफ (9) तथा सैफ (5) भी घायल हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने वीर सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि आदित्य व अमित को गंभीर अवस्था में बिजनौर रेफर किया। चिकित्सकों ने घायल दो बच्चों, दंपती को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
मृतक वीर सिंह के परिजनों ने बताया कि वह कोटद्वार में एक कंपनी में काम करता था। दीपावली के मौके पर सोमवार को ही घर आया था। वह अभी अविवाहित था तथा मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए नजीबाबाद की तरफ गया था।