फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider dies after being crushed by a truck

ट्रक से कुचल कर बाइक सवार की मौत

Mon, 13 Jul 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being crushed by a truck
ट्रक से कुचल कर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर-नजीबाबाद हाईवे पर गांव पेदा के पास ट्रक से कुचलकर एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बूरी तरह से क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी राशिद (47) अपनी बहन के गांव मुंडाला गया था। सोमवार दोपहर को वह बाइक से बिजनौर लौट रहा था। बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग पर गांव पेदा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राशिद ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। पहिये के नीचे कुचलने से उसकी मौत हो गई। लोगों ने ट्रक लेकर भग रहे चालक को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की। हादसे के बाद सड़क पर जाम लगा गया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सड़क से क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। राशिद की मौत पर उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed