{"_id":"638ce4920940592c516ae7c9","slug":"bike-rider-died-in-road-accident-bijnor-news-mrt6163895151","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
चांदपुर। चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर गांव हीमपुर बुजुर्ग के पास ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
थाना शेरकोट के गांव वाजीतपुर निवासी 24 वर्षीय शोबित पुत्र रामकुमार चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में अपनी बहन के घर आया था। रविवार सुबह बाइक से गांव जा रहा था। शोबित के जीजा राजकुमार ने बताया कि वह अपने गांव वाजीतपुर जा रहा था। चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर गांव बिराल से नूरपुर की ओर हीमपुर बुजुर्ग के पास उसकी बाइक और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में शोबित की मौके पर ही मौत हो गई। शोबित के परिजनों के मुताबिक करीब दो माह पूर्व ही उसका रिश्ता हुआ था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।