फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   bike rider died in road accident

Bijnor News: नहटौर - सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 17 Aug 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 17 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
bike rider died in road accident
- नहटौर-हल्दौर मार्ग पर हुआ हादसा, युवक की पत्नी भी घायल
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। रिश्तेदारी से सिंधारा देकर घर लौट रहे दंपती की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
बुधवार को नगीना थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी दीपक (39) पुत्र भूदेव शर्मा पत्नी कविता को साथ लेकर हल्दौर क्षेत्र गांव में सिंधारा देने गया था। देर शाम वहां से लौटते समय हल्दौर मार्ग स्थित गांव रघुनाथपुर के सामने उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल कविता को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। इस संबंध में अपराध निरीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया कि मामले में मृतक के पिता भूदेव शर्मा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed