{"_id":"683c9d3a91688dc439044774","slug":"bike-rider-died-in-a-road-accident-bijnor-news-c-27-1-bij1007-151259-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Mon, 02 Jun 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत पर विलाप करते परिजन। संवाद
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव शेरगढ़ के पास मुरादाबाद जनपद निवासी शिवम उर्फ बिल्लू (23) की बाइक में पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई।
गांव न्यादरी निवासी मृतक की मामी मनोज देवी ने बताया कि मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के रामूवाला शेखू निवासी शिवम उर्फ बिल्लू पुत्र संतराम शनिवार की दोपहर तीन बजे गांव न्यादरी आया था।
वह शाम को करीब साढ़े आठ बजे बाइक से अपने घर लौट रहा था। शेरगढ़ के पास उसकी बाइक को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक अविवाहित था और अपने परिवार का इकलौता पुत्र था।
वह दुल्हेपुर स्थित किसी फैक्टरी में मजदूरी करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।