फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider businessman dies after being hit by a vehicle

Bijnor News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यापारी की माैत

Fri, 28 Nov 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 28 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rider businessman dies after being hit by a vehicle
स्योहारा। मुरादाबाद रोड स्थित ग्राम सुल्तानपुर के पास बृहस्पतिवार देर रात बाइक में वाहन की टक्कर से सहसपुर निवासी सीमेंट व्यापारी रईस अहमद (50) पुत्र अमीर अहमद की मौत हो गई। वे बाइक से अपनी पत्नी और बेटे के साथ सहसपुर लौट रहे थे। पत्नी व बेटा घायल हुए हैं।
विज्ञापन

सहसपुर के मोहल्ला चौधरियान निवासी रईस अहमद की स्योहारा में सीमेंट-सरिया की दुकान है। यहां उनका मकान भी निर्माणाधीन है। बृहस्पतिवार को वे अपनी पत्नी सुआलेह (45) और पुत्र उजेर (10) के साथ स्योहारा आए थे। देर रात करीब दस बजे तीनों बाइक से सहसपुर लौट रहे थे। ग्राम सुल्तानपुर के पास पहुंचते ही किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था कि रईस अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सुआलेह और पुत्र उजेर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्योहारा थाना पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed