फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider BLO dies after being hit by a vehicle on canal bridge

Bijnor News: नहर पुल पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार बीएलओ की माैत

Sun, 30 Nov 2025 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 30 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bike rider BLO dies after being hit by a vehicle on canal bridge
किरतपुर। गांव अमाननगर के पास नहर पुल पर शनिवार शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार गांव भरेकी निवासी बीएलओ राजवीर सिंह की मौत हो गई। रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव भरेकी निवासी राजवीर सिंह (50) ग्राम पंचायत के गांव नसरुल्लाहपुर उर्फ छोटा पैमार में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र थे। राजवीर को गांव भरेकी का बीएलओ बनाया गया था। शनिवार की देर शाम करीब आठ बजे वह बाइक से गुनियापुर जा रहे थे। गांव अमाननगर के निकट नहर पर पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हे सीएचसी नजीबाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष पुष्पा देवी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ किरतपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उधर, राजवीर की मौत से गांव भरेकी में मातम छा गया। राजवीर की दो पुत्रियों और एक पुत्र हैं। ग्राम प्रधान जीतेंद्र कुमार ने बताया राजवीर बीएलओ के पद पर कार्य कर रहा था और वह बीएलओ के संबंधित कार्य से ही गुनियापुर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed