फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike collided with tree, GRP jawan died

Bijnor News: पेड़ से टकराई बाइक, जीआरपी के जवन की मौत

Wed, 21 Dec 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with tree, GRP jawan died
चांदपुर में सड़क हादसे में हुई जीआरपी के सिपाही की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : BIJNOR
पेड़ से टकराई बाइक, जीआरपी के जवन की मौत
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव भकरौली के पास सड़क हादसे में थाना क्षेत्र के गांव दरबाड़ा निवासी जीआरपी के जवान कमल की मौत हो गई, जबकि साथी राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव दरबाड़ा निवासी कमल कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही था। करीब पांच छह माह पूर्व ही कमल को जीआरपी बरेली में तैनाती मिली थी। उससे पहले गुन्नौर कोतवाली में तैनाती थी। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को बरेली में ड्यूटी कर गुन्नौर आ रहा था। बरेली से ट्रेन द्वारा चन्दौसी रेलवे स्टेशन पर उतरा था। वहां से अपने दोस्त गुन्नौर निवासी राहुल के साथ बाइक द्वारा गुन्नौर आते समय आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव भकरौली के पास रात करीब साढ़े दस बजे बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें सिपाही कमल कुमार की मौत हो गई। साथी राहुल 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव पहुंचने पर गांव व परिजनों में कोहराम मच गया। गांववासियों की कमल के मकान पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था
जीआरपी सिपाही कमल कुमार तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उनके पिता इंद्रपाल सिंह का करीब डेढ़-दो वर्ष पूर्व निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद परिवार की उस पर जिम्मेदारी आ गई थी। एक भाई की शादी हो गई थी, जबकि एक भाई अविवाहित है। कमल की पत्नी बेबी व करीब पांच साल को बेटा गांव दरबाड़ा में ही रहते हैं। बेटा प्रथम कक्षा में पढ़ता है। कमल की मौत से पत्नी व मां पर तो जैसे पहाड़ ही टूट पड़ा हो। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जीआरपी सिपाही कमल कुमार का फाइल फोटो।

जीआरपी सिपाही कमल कुमार का फाइल फोटो।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed