{"_id":"640e1aae2344195d9a0e4f44","slug":"bike-collided-with-stray-animal-farmer-of-bijnor-died-in-the-accident-bijnor-news-c-14-1-mrt1037-151660-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: छुट्टा पशु से टकराई बाइक, हादसे में बिजनौर के किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: छुट्टा पशु से टकराई बाइक, हादसे में बिजनौर के किसान की मौत
Mon, 13 Mar 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
स्योहारा क्षेत्र के गौरव (फाइल फोटो)
नौगांवा सादात रोड स्थित मुखिया चौकी के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नौगांवा सादात (अमरोहा)/ स्योहारा (बिजनौर)। दवा लेकर घर लौट रहे बिजनौर के गांव गल्लाखेड़ी गांव निवासी किसान गौरव (25) की बाइक छुट्टा पशु से टकरा गई और हादसे में गौरव की मौत हो गई।
गल्लाखेड़ा गांव में किसान राजवीर सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे गौरव व कविंद्र हैं। छोटे बेटे गौरव की शादी एक साल पहले काजल के साथ हुई थी। काजल पर एक महीने की एक बेटी है। गौरव कुमार शनिवार की शाम क्षेत्र के गांव उमरी कलां में दवा लेने आए थे और शनिवार रात करीब आठ बजे वह घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कुमखिया चौकी के पास जंगल में पहुंची। तभी अचानक गन्ने के खेत से निकलकर छुट्टा पशु ने रास्ते में छलांग लगा दी और गौरव की बाइक पशु से टकरा गई। हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन गौरव को उपचार के लिए मुरादाबाद लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरव की मौत की सूचना मिलते ही उसके गांव गल्लाखेड़ी में शोक व्याप्त हो गया।