{"_id":"64bec4b8e7d7d498c30355a6","slug":"bijnors-sumaiya-got-gold-medal-in-ba-llb-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-7663-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर की सुमैया को बीए एलएलबी में मिला गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर की सुमैया को बीए एलएलबी में मिला गोल्ड मेडल
Tue, 25 Jul 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
- जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली में उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर की सुमैया खान ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली में बीए एलएलबी ऑनर्स में गोल्ड मेडल पाकर नाम रोशन किया है। बीए एलएलबी में टॉप करने पर सुमैया को दिल्ली के विज्ञान भवन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सम्मानित किया।
रविवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें गोल्ड मेडलिस्ट और पीएचडी पास अभ्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद रविवार शाम को ही जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के लेफ्टिनेंट जनरल विनय कुमार सक्सेना ने सुमैया खान को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। जिसमें बिजनौर के रेलवे स्टेशन पास निवासी सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर नुरुला खान, गजाला खान की पुत्री सुमैया खान को भी जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, दिल्ली में बीए एलएलबी ऑनर्स में गोल्ड मेडल पाने पर सम्मानित किया गया।
सुमैया ने नौ में से 8.67 सीजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। सुमैया की माता गजाला बिजनौर में एक योग केंद्र चलाती हैं। सुमैया सत्र 2015-2020 बीए एलएलबी ऑनर्स बैच की छात्रा हैं। कोरोना की वजह से जब सम्मान समारोह नहीं हुआ था। अब सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सुमैया खान सेंटमेरी में 12वीं की परीक्षा में भी टॉप थ्री में शामिल रह चुकी हैं। सम्मान मिलने पर सुमैया के परिवार में खुशी का माहौल है।