फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Youth resident of Sherkot died in a road accident in Saudi Arabia, Kaif was returning after performing

Bijnor: सऊदी अरब में सड़क हादसे में शेरकोट निवासी युवक की मौत, उमरा करके लौट रहा था कैफ

Sat, 28 Feb 2026 11:07 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Sat, 28 Feb 2026 11:07 AM IST
सार

शेरकोट के मोहल्ला तराई निवासी मोहम्मद कैफ सऊदी अरब में काम करता था। अपने जन्मदिन पर वह उमरा करके दोस्तों के साथ कार से लौट रहा था। रास्ते में एक्सीडेंट हो गया और कैफ की जान चली गई। 

विज्ञापन
Bijnor: Youth resident of Sherkot died in a road accident in Saudi Arabia, Kaif was returning after performing
मोहम्मद कैफ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सऊदी अरब से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बिजनौर के शेरकोट निवासी  मोहम्मद कैफ (25) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब युवक उमरा करके अपने साथियों के साथ वापस लौट रहा था। इस खबर से उसके परिवार में गहरा शोक व्याप्त है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 

मोहम्मद फैज ने बताया कि उसका चचेरा भाई मोहल्ला तराई निवासी मोहम्मद कैफ पुत्र खालिद सऊदी अरब में काम करता था। लगभग दो महीने की छुट्टी पर भारत आया था। छुट्टी पूरी करने के बाद वह कुछ समय पहले ही काम पर लौटने के लिए सऊदी अरब वापस गया था। परिजनों के अनुसार, कैफ अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने दोस्तों के साथ मक्का और मदीना में उमरा करने गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उमरा संपन्न करने के बाद, शुक्रवार शाम को जब वह कार से अपने निवास स्थान की ओर लौट रहा था, तभी रास्ते में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मोहम्मद कैफ की मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन

मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। उसकी इस आकस्मिक और असामयिक मृत्यु ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। परिजन अब शव को भारत वापस लाने की कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में जुटे हुए हैं। इस घटना ने क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ा दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed