{"_id":"624a8ae62503437eec0c4faa","slug":"bijnor-youth-dies-under-suspicious-circumstances-dead-body-found-in-field-was-missing-since-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेत में पड़ा मिला शव, रविवार से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेत में पड़ा मिला शव, रविवार से था लापता
Mon, 04 Apr 2022 11:36 AM IST
Dimple Sirohi
मेरठ, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
मेरठ, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:36 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार शाम से लापता चल रहे युवक का शव खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
dead body
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक रविवार से लापता चल रहा था। युवक की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगीना क्षेत्र के ग्राम पखनपुर निवासी एक 18 वर्षीय युवक रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गया था। सोमवार सुबह युवक का शव गांव के ही बाहर एक खेत में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिजनौर : पति ने पहले पत्नी की आंखों में झोंकी लाल मिर्च, फिर डीजल डालकर लगा दी आग, हालत गंभीर
विज्ञापन
आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवक की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।