फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: young man riding a bike died tragically in a collision with a tractor trolley

Bijnor: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा

Wed, 07 Feb 2024 03:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Feb 2024 03:20 PM IST
सार

बिजनौर जनपद में बुधवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं कार की टक्कर से ई रिक्शा पलटने से हादसे में ई रिक्शा चालक घायल हो गया।

विज्ञापन
Bijnor: young man riding a bike died tragically in a collision with a tractor trolley
हादसे में घायल युवक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बाइक से अपने घर वापस जा रहे एक युवक की ट्रैक्टर-ट्राॅली से हुई टक्कर में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे बढ़ापुर मार्ग पर क्षेत्र के ग्राम चमरावाला निवासी राहुल (23) पुत्र बृजपाल अपनी बाइक से रविंद्र (27) के साथ नगीना से अपने गांव वापस जा रहा था।
विज्ञापन


बताया गया कि ग्राम काजीवाला में गन्ना सेंटर के पास एक खाली ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल राहुल को मृत घोषित कर दिया।

बाद में गंभीर रूप से घायल रविंद्र  को प्राथमिक उपचार के बाद  बिजनौर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने राहुल के शव को कब्जे  में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया। सड़क हादसे में युवक की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

दूसरा हादसा नगीना क्षेत्र में हुआ। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर स्विफ्ट डिजायर कार की जोरदार टक्कर से ई रिक्शा पलट कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में रिक्शा चालक व रिक्शा पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

बुधवार की दोपहर करीब एक बजे थाना क्षेत्र के ग्राम हसनअलीपुर निवासी सुधीर(32) अपनी ई रिक्शा में गांव नैजोवाली गांवड़ी निवासी अनिल(30) को बैठाकर गांव कालाखेड़ी हाईवे पर स्थित एक वेंकट हॉल पर तंदूर लेकर जा रहा था।

बताया जाता हैं कि जब उनकी रिक्शा सैंट मैरी स्कूल के पास पहुंची तो धामपुर की दिशा से तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ई रिक्शा पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल सुधीर व अनिल को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अनिल को बिजनौर रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed