फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Young man beaten to death in Jalilpur, fight broke out over dal worth Rs 20, Deepak got wrapped

Bijnor: जलीलपुर में युवक की पीटकर हत्या, 20 रुपये की दाल के विवाद में हो गया झगड़ा, लपेटे में आया दीपक

Tue, 26 May 2026 08:51 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 26 May 2026 08:51 PM IST
सार

गांव जलीलपुर में शराब के ठेके के पास 20 रुपये की दाल को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बीचबचाव कराने आए दीपक को भी युवकों ने बुरी तरह पीटा। मंगलवार को अस्पताल में दीपक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bijnor: Young man beaten to death in Jalilpur, fight broke out over dal worth Rs 20, Deepak got wrapped
जलीलपुर चौराहे पर जाम लगाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के गांव जलीलपुर में युवकों की पिटाई से घायल दीपक (19) पुत्र सतवीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार शाम को शव को बहसूमा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर ब्लॉक जलीलपुर चौराहा पर रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटा लगे जाम के बाद पुलिस के काफी समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने देने पर राजी हुए।
विज्ञापन

 

Bijnor: Young man beaten to death in Jalilpur, fight broke out over dal worth Rs 20, Deepak got wrapped
जाम लगाते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गांव जलीलपुर निवासी रितु पुत्र सतवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 मई को शाम 6.30 बजे अपने मौसेरे भाई गांव चौंधेड़ी निवासी विकुल की दुकान पर शराब के ठेके के पास खड़ा था। गांव नाईपुरा निवासी 10-15 युवक वहां आए और विकुल को थप्पड़ मार दिया। उसने उनका बीच-बचाव करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bijnor: Young man beaten to death in Jalilpur, fight broke out over dal worth Rs 20, Deepak got wrapped
चौराहे पर एकत्र भीड़। - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि शाम करीब 7.30 बजे ब्लॉक जलीलपुर चौराहा के निकट 15-20 युवकों ने रीतू को पकड़कर उसकी पिटाई की। बचाने आए उसके छोटे भाई दीपक को भी पीटा। घायल दीपक की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन शव को घर ले आए। मृतक के घर भीड़ होने की सूचना से पुलिस सतर्क हो गई। परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ दीपक के शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतार कर पैदल ही ब्लाक चौराहा पर लेकर पहुंच गई। 
विज्ञापन

परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से पहले पिटाई करने वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने शव को एंबुलेंस में रखने का कई बार प्रयास किया लेकिन परिजन राजी नहीं हुए। पुलिस के सख्त कार्रवाई करने व सामाजिक लोगों के प्रयास से परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को राजी हो गए।

ये भी देखें...
पिंटू हत्याकांड का खुलासा: 'चोर' कहता था पूरा मोहल्ला, महज ठप्पा हटाने के लिए कर दी भट्ठा मुंशी की हत्या
 

20 रुपये के विवाद में चली गई दीपक की जान
ग्रामीणों ने बताया मृतक दीपक का मौसेरा भाई शराब की दुकान के निकट दाल आदि बेचता है। लगभग 20 रुपये की दाल को लेकर दुकानदार विकुल का कुछ लड़कों से विवाद हो गया था। लड़कों ने विकुल को थप्पड़ मार दिया। वहां मौजूद मृतक के भाई रितु ने बीच बचाव करा दिया। उसके बाद युवकों ने जलीलपुर चौराहा के निकट रितु को पीटा। यह देख दीपक भी वहां पहुंच गया था। इसकी विवाद में उसकी जान चली गई। 

ये बोले सीओ
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पिटाई के बाद जिस डाक्टर से इलाज कराया, उससे बात करने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
-देश दीपक, सीओ चांदपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed