फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: X-ray of the patient was done by making him lie on the ground, people created ruckus at Kiratpur CHC,

Bijnor: जमीन पर लिटाकर किया मरीज का एक्सरे, लोगों ने किया किरतपुर सीएचसी पर हंगामा, देखें वीडियो

Sun, 29 Jun 2025 01:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 29 Jun 2025 01:49 PM IST
सार

कूड़े का रिक्शा पलटने से रंजीत घायल हो गया। उसके पैर की हड्डी टूट गई। उसे सीएचसी पर ले जाया गया। जमीन पर लेटे हुए रंजीत और हंगामा करते तीमारदारों का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Bijnor: X-ray of the patient was done by making him lie on the ground, people created ruckus at Kiratpur CHC,
सीएचसी में जमीन पर लेटा रंजीत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर में पैर में चोट लगे एक व्यक्ति को जमीन पर लिटाकर एक्स रे कराया गया। इसे लेकर लोगों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा कर दिया। इस मामले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 

शनिवार शाम नगर पालिका के सफाई कर्मचारी रंजीत और छूनू कूड़े की रिक्शा लेकर मंडावर रोड स्थित मालन नदी पर बने डंपिंग हाउस पर जा रहे थे। रिक्शा पलटने से रंजीत पुत्र छंगा निवासी वाल्मीकि बस्ती घायल हो गया। साथी कर्मचारीयों ने रंजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर में भर्ती कराया गया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजीत के बाएं पैर में चोट लगने से उसका एक्सरा कराया जाना था। आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल रंजीत को नीचे फर्श पर लिटाकर एक्सरा किया गया। इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। रंजीत के साथ आए लोगों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्र पर बदहाल स्थिति है।   
 
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद देशवाल ने बताया कि मरीज को बिजनौर रेफर किया गया है। उसकी बाएं पैर की हड्डी में फ्रैक्चर है। उसका मेडिकल कॉलेज बिजनौर में ऑपरेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मरीज को स्ट्रेचर की ऊपरी प्लेट पर लिटा कर एक्सरा किया गया था। वीडियो में मरीज स्ट्रेचर की प्लेट पर लेटा हुआ साफ दिखाई दे रहा है। नीचे लिटाकर एक्सरे कराने की बात सरासर गलत है।
 

करने की वीडियो वायरल हो रही है। जिस पर मरीज के साथ आए लोग भी एतराज़ जताते हुए स्वास्थ्य विभाग की सुविधाओं पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी जसप्रीत कौर ने जांच बैठा दी है। प्रभारी चिकित्सा डॉ प्रमोद कुमार का कहना है कि मरीज के पैर की हड्डी फैक्चर हुई थी। मरीज को स्ट्रेचर पर लेटाकर लाया गया था। उसके बाद स्थिति के अनुसार स्ट्रेचर की प्लेट पर लेटाकर पैर का एक्स रे किया गया है। फर्श पर लेटाने की बात ग़लत है। मरीज को उठने में परेशान हो रही थी। उसके बाद मरीज को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए रैफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed