फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor won the Open UP State Taekwondo Champions Trophy

ओपन यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप संपन्न

Tue, 22 Oct 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bijnor won the Open UP State Taekwondo Champions Trophy
बिजनौर ने जीती ओपन यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियंस ट्राफी
विज्ञापन

नजीबाबाद। बिजनौर ताइक्वांडो टीम को पुमसे और ताइक्वांडो में 10 गोल्ड मेडल जीतने पर ओपन यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं, ताइक्वांडो में 10 गोल्ड मेडल जीतने पर लखनऊ टीम प्रथम स्थान, प्रयागराज को द्वितीय और आगरा को तृतीय स्थान मिला।
ओपन यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2019 में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आईं टीमों में ताइक्वांडो में 6 और पुमसे में 4 गोल्ड मेडल जीतने पर बिजनौर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जिला बिजनौर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में लखनऊ ने ताइक्वांडो में 10 गोल्ड मेडल किए, जबकि प्रयागराज ने 6 गोल्ड मेडल और आगरा ने 5 गोल्ड मेडल प्राप्त किए।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, सहारनपुर सहित 55 जनपदों के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि आकाश कर्णवाल, ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कटियार, जनरल सेक्रेट्री राजू राजपूत, प्रतियोगिता प्रभारी प्रधानाचार्य एमएस भंडारी एवं चेयरमैन ने चैंपियंस ट्रॉफी प्रदान की। द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली टीमों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आकाश कर्णवाल और जिलाध्यक्ष राजेश कटियार ने आत्मरक्षा के कवच के रूप में लोकप्रिय ताइक्वांडो के प्रति बढ़ती रूचि पर प्रसन्नता व्यक्त की। आयोजक मंडल के निखिल शर्मा, नसीम अहमद, रिंकू वर्मा, जीवन सिंह, अमन वर्मा को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed