{"_id":"64500d46a24599e10f00f925","slug":"bijnor-won-the-gold-medal-by-defeating-pune-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-2516-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - पुणे को हराकर बिजनौर ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - पुणे को हराकर बिजनौर ने जीता स्वर्ण पदक
Tue, 02 May 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 02 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ मे राष्ट्रीय अंतर जिला रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में मेडल के साथ बिजनौर की टीम।
- स्केटिंग में बिजनौर ने पुणे को 35 अंक से दी शिकस्त
- राष्ट्रीय अंतर जिला स्केटिंग प्रतियोगिता में टीम ने किया था प्रतिभाग
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के युवा अलग-अलग खेलों में बिजनौर का नाम रोशन कर रहे हैं। स्केटिंग में भी युवा अपना दमखम दिखा रहे हैं। बिजनौर की बालिका वर्ग टीम ने प्रथम राष्ट्रीय अंतर जिला रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
मोहाली चंडीगढ़ में 27 अप्रैल से एक मई तक राष्ट्रीय अंतर जिला रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें बिजनौर की बालिका वर्ग की रोलर डर्वी टीम ने भी प्रतिभाग किया। टीम ने प्रतियोगिता ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। बिजनौर टीम का पहला मैच मेरठ के साथ हुआ। जिसमें बिजनौर ने मैच जीत लिया। बिजनौर का दूसरा मैच नोएडा टीम से हुआ। जबकि आखिरी मैच बिजनौर और पुणे के बीच खेला गया। जिसमें बिजनौर टीम ने पुणे की टीम को 35 अंक से शिकस्त दी।
अंतिम मैच में बिजनौर ने 36 अंक और पुणे की टीम ने एक अंक बनाया था। बिजनौर ने पुणे को काफी बड़े अंतर से हराया। प्रतियोगिता में बिजनौर प्रथम, पुणे द्वितीय और मेरठ तृतीय स्थान पर रहा। बिजनौर की रोलर डर्वी टीम में कैप्टन वैष्णवी शर्मा, श्रेया, आकृति, तनिष्क, सारिका, शालिनी, तस्वीया खान, शिरीन खान रहे। टीम के साथ स्केटिंग कोच प्रीति शर्मा रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता जीतने के लिए टीम का हौसला बढ़ाया।