फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Woman who came for eye operation turned out to be corona infected, will be quarantined at home

बिजनौर: आंख के ऑपरेशन के लिए आई महिला निकली कोरोना संक्रमित, घर में की जाएगी क्वारंटीन

Thu, 16 Dec 2021 07:09 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 16 Dec 2021 07:09 PM IST
सार

बिजनौर में 29 सितंबर के बाद से कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला था। ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद से जिले में कोरोना से जंग की पूरी तैयारी की जा चुकी है। जिला अस्पताल में बुधवार को एक महिला आंख के ऑपरेशन के लिए आई थी। महिला की कोरोना की जांच की गई तो एंटीजन जांच में वह संक्रमित मिली है।

विज्ञापन
Bijnor: Woman who came for eye operation turned out to be corona infected, will be quarantined at home
जिला महिला अस्पताल बिजनौर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

जिले में 82 दिन बाद कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। कोतवाली देहात के एक गांव निवासी महिला कोरोना संक्रमित मिली है। हालांकि महिला में कोई लक्षण नहीं है। महिला को घर में ही क्वारंटीन किया गया है। उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


जिले में 29 सितंबर के बाद से कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला था। ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद से जिले में कोरोना से जंग की पूरी तैयारी की जा चुकी है। जिला अस्पताल में बुधवार को एक महिला आंख के ऑपरेशन के लिए आई थी। महिला की कोरोना की जांच की गई तो एंटीजन जांच में वह संक्रमित मिली है।

विज्ञापन

ओमिक्रॉन की जांच को हो सकती है जीनोम सीक्वेंसिंग

हालांकि महिला में कोरोना संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था। महिला को उसके घर में ही क्वारंटीन किया गया है। उसके परिवार के सदस्यों के अलावा संपर्क में आए बाकी लोगों की भी कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी। साथ ही ओमिक्रॉन का पता लगाने के लिए महिला की सैंपलिंग फिर से की जा सकती है।

डॉ. बीएस रावत ने बताया कि ओमिक्रॉन का पता जीनोम सिक्वेंस से चलता है। महिला के स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी। एसीएमओ डॉ.एसके निगम ने बताया कि महिला को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम चौकस है। उसके परिजनों की भी सैंपलिंग की जाएगी।

मास्क और शारीरिक दूरी भूले लोग

कोरोना की दस्तक शुरू हो गई है और बाजार में मास्क का प्रयोग दस प्रतिशत से भी कम लोग कर रहे हैं। बच्चों को भी मास्क नहीं लगाए जा रहे हैं। जिला व निजी अस्पतालों में भी मरीज बिना मास्क के ही आते हैं। शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed