फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Woman's body found hanging, eight including husband accused of murder

बिजनौर : फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पति समेत आठ पर हत्या का आरोप

Sat, 10 Aug 2024 11:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 10 Aug 2024 11:51 PM IST
सार

एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पति समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
Bijnor: Woman's body found hanging, eight including husband accused of murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

थाना क्षेत्र के ग्राम चतरपुर नायक में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने पति समेत आठ आरोपियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। भाई की तहरीर पर महिला के पति समेत आठ आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बिजनौर के थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के चतरपुर गांव निवासी नरेंद्र कुमार द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार उन्होंने 29 जून 2020 को अपनी बहन तनुजा का विवाह भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चतरपुर नायक निवासी अमन पाल पुत्र राजेंद्र के साथ किया था। नरेंद्र कुमार का आरोप है कि उसकी बहन के ससुराल वाले संतान न होने व कम दहेज का ताना देकर उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। उन्हें शुक्रवार को सूचना मिली कि उनकी बहन की मौत हो गई है। इसके बाद उन्होंने वहां जाकर देखा तो उनकी बहन फंदे पर लटकी थी।
विज्ञापन


नरेंद्र कुमार ने महिला के पति अमन पाल व ससुर, सास व मौसेरे देवर व मौसेरे ससुर सहित आठ आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी। प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed