Bijnor: चारा लेने गई महिला पर गुलदार का हमला या किसी ने की हत्या? पुलिस-वन विभाग आमने-सामने
बिजनौर के अफजलगढ़ में चारा लेने गई महिला अलका की मौत के बाद पुलिस और वन विभाग आमने-सामने हैं। पुलिस इसे गुलदार का हमला बता रही है, जबकि वन विभाग हत्या की आशंका जता रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।
विस्तार
घटना स्थल और शव की हालत को लेकर पुलिस और वन विभाग में विरोधाभास है। पुलिस का दावा है कि गुलदार के हमले में मौत हुई, जबकि वन विभाग का कहना है कि यह हत्या हो सकती है और शव को बाद में किसी जानवर ने खाया।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक: पति ने चाकू से वारकर की सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, फिर खुद ही पुलिस को किया फोन
मृतका अलका अपने पति सुंदर सिंह के साथ मंझोली मोहल्ले में रहती थी। वह शनिवार दोपहर पास के गुड्डू चौहान के बाग में घास काटने गई थी।
शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शाम 6 बजे ट्यूबवेल के पास उसका शव क्षतविक्षत हालत में मिला, गर्दन और कूल्हे का हिस्सा पूरी तरह खाया जा चुका था।
पुलिस बोली गुलदार ने मारा
महिला को गुलदार ने ही मारा है। उसके शरीर को बुरी तरह खा लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। -राजेश सोलंकी, सीओ अफजलगढ़
वन विभाग ने जताई हत्या की आशंका
शव को देखकर लग रहा है कि महिला की हत्या की गई और फिर किसी जानवर ने शव को खाया है। -अभिनव राज, डीएफओ बिजनौर