{"_id":"5e3f01228ebc3ee590709d08","slug":"bijnor-woman-dies-after-falling-from-bike-bijnor-news-mrt467974280","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
बाइक से गिरकर महिला की मौत
मंडावर। चलती बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई जबकि उसकी गोद में बैठा तीन वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया जा रहा है।
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर रियाया निवासी कल्पना (35) पत्नी राजीव कुमार शनिवार को अपने तीन वर्षीय पुत्र को लेकर गांव करीमपुर नंगली सत्संग में शामिल होने गई थी। दोपहर बाद सत्संग समाप्त होने पर वह अपने घर लौट रही थी। महिला को पैदल आता देख सत्संग में शामिल होने गए एक व्यक्ति ने रतनपुर छोड़ने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। परिजनों ने बताया कि गांव पद्मपुर और करीमपुर नंगली के बीच में महिला चलती बाइक से पुत्र सहित सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार दोनों घायलों को मौके पर ही पड़ा छोड़कर फरार हो गया। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने फोन कर एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस घायल महिला को चंदक पीएचसी लेकर पहुंची जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके पुत्र को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। मृतका के परिजन उसके शव को अस्तपाल से घर लेकर चले गए। मृतका अपने पीछे तीन छोटे पुत्रों को रोता बिलखता छोड़ गई।