फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor will shine on the world tourism scene

Bijnor News: दुनियाभर में पर्यटन के फलक पर चमकेगा बिजनौर

Fri, 28 Jun 2024 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Bijnor will shine on the world tourism scene
-कालागढ़ के पास बिजनौर की सीमा में बनाया जाएगा सात सितारा रिजॉर्ट
विज्ञापन

-अमेरिका और यूरोप के पर्यटकों को आकर्षित करने की तैयारी





संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/कालागढ़। दुनियाभर में पर्यटन के फलक पर बिजनौर चमकने की तैयारियों में लगा है। अमेरिका और यूरोप के पर्यटकों की आमद विदुर की धरती पर होगी। इन्हें लुभाने और विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए बाकायदा सात सितारा रिजॉर्ट बनाने का खाका तैयार हो गया है। यह बिजनौर की सीमा में कालागढ़ के पास बनेगा। शुरुआती चरण में दस करोड़ का निवेश किया जा रहा है।
केरल और यूरोज की तर्ज पर सात सितारा रिजॉर्ट बनाया जाना है, जो ईको टूरिज्म की नीतियों पर बनेगा। इसमें ग्रीन एनर्जी और ग्रीन मैटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा। लकड़ी और पत्थर का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की रुपरेखा बनी है। रिजोर्ट बनाने के लिए जमीन खरीदी जा चुकी है।
विज्ञापन

ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सात सितारा रिजॉर्ट बनाने की तैयारी में लगे शेरकोट के नवाब सैदबिन आसिफ बताते हैं कि प्रदेश में यह पहला प्रयोग है। क्योंकि इस तरह के रिजॉर्ट केरल और यूरोप में ही देखने को मिलते हैं। इसमें एक रात का किराया ही तीस हजार रुपये रखा जाएगा। यानि पूरी तरह से विदेशी पर्यटकों के लिए उपयुक्त जगह होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालागढ़ में शिवालिक पर्वतों की तलहटी में रामगंगा नदी की घाटी में ईको टूरिज्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की तैयारी चल रही है। सात सितारा स्तरीय बायोस्फेयर्स विश्रामस्थल बनाया जा रहा है। कार्बेट टाइगर रिजर्व, कार्बेट नेशनल पार्क व अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के वनों का दीदार देश विदेश के पर्यटक कर सकेंगे। विश्रामस्थल को उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की सीमा पर बनाया जा रहा है। शिवालिक पर्वतमालाएं व रामगंगा नदी की घाटी इसमें चार चांद लगा रही है।


यूरोप और एशिया के पर्यटकों के लिए होगा खास
रिजॉर्ट के स्वामी नवाब सैदबिन आसिफ का कहना है कि अमेरिका, यूरोप, एशिया महाद्वीप आदि देशों से पर्यटकों को सीधे कालागढ़ लाकर पर्यटन को विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए पूरी योजना है। कार्बेट व अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में देश विदेश के पर्यटक पहुंचे इसके परियोजना तैयार की जा रही है। शीघ्र ही कार्य धरातल पर शुरू हो जाएगा। जनपद बिजनौर के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साधन मिल सकेंगे। बिजनौर पूरी दुनिया में पर्यटन के मानचित्र पर छा जाएगा।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लखनऊ में मिला सम्मान
बुधवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ईको टूरिज्म संवाद कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश की ईको पर्यटन इकाई की अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के समीप स्थापना के लिए शेरकोट निवासी नवाब सादबिन आसिफ को प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सम्मानित किया।



बिजनौर जनपद का बढ़ जाएगा गौरव
बिजनौर ऐसा जनपद है जिसमें गंगा, खो और रामगंगा बड़ी नदियों के रूप में बहती हैं। नदियों में तो राफ्टिंग व पैराग्लाइडिंग आदि शुरू हो चुकी है। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटन जारी है। सीमा पर कार्बेट नेशनल पार्क में भी पर्यटन विकसित है। दुनिया के देशों से आने वाले पर्यटकों से जहां उत्तरी क्षेत्र विकसित होगा, वहीं जनपद का गौरव भी देश विदेश में बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed