फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: When the shopkeeper's daughter asked for her money, the constable dragged her by the hair

Bijnor: दुकानदार की बेटी ने मांगे अपने रुपये, तो सिपाही ने बाल पकड़कर घसीटा, पत्नी ने भी पीटा, देखें वीडियो

Mon, 04 Nov 2024 08:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 04 Nov 2024 08:42 PM IST
सार

दुकानदार के सिपाही पर 2500 रुपये उधार थे, जो वह चुका नहीं रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस को तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन
Bijnor: When the shopkeeper's daughter asked for her money, the constable dragged her by the hair
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुकानदार की बेटी ने सिपाही और उसकी पत्नी से उधारी चुकाने को कहा तो दोनों ने युवती पर हमला कर दिया। सिपाही ने युवती के बाल पकड़े और उसका मुंह काउंटर से सटा दिया। वहीं सिपाही की पत्नी चीजें उठाकर मारती रही। इस मामले का वीडियो वायरल हो गया है। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। 
विज्ञापन

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने साकेत कॉलोनी में डेयरी और किराना की दुकान कर रखी है। इसी कॉलोनी में सिपाही अंकित अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। सोमवार को डेयरी संचालक दवाई लेने के लिए देहरादून गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में दुकान पर उनकी बेटी बैठी हुई थी। उसने उधार खाता देखकर सिपाही की पत्नी को फोन किया और बकाया रुपए चुकाने की बात कही। इस फोन के बाद सिपाही अंकित और उनकी पत्नी दुकान पर पहुंच गए। दोनों ने डेयरी संचालक की बेटी के साथ मारपीट की और फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार की बेटी ने बताया कि सिपाही पर करीब 4500 रुपये हो गया था। उधारी के चलते उसने 6 महीने से सामान भी लेना बंद कर दिया। बार-बार फोन किया गया तो दीपावली के आसपास उसने दो हजार रुपये दे दिए थे, अब ढाई हजार रुपए बाकी थे। शहर कोतवाली में सिपाही और उसकी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed