फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Weather: Cold wave moved at a speed of 15 km, Friday was the coldest day of the season

Bijnor Weather: 15 किमी की रफ्तार से चली शीतलहर, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, इतना रहा तापमान

Fri, 02 Jan 2026 07:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 02 Jan 2026 07:14 PM IST
सार

जिले का मौसम लगातार ठंडा बना हुआ है। दिन में अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आगामी कुछ दिनों में पारा और गिरने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Bijnor Weather: Cold wave moved at a speed of 15 km, Friday was the coldest day of the season
बिजनौर में दोपहर के समय भी कड़ाके की ठंड रही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में लगातार सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में गिरावट होने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। वहीं, शीतलहर चलने से लोगों को अधिक सर्दी का अहसास हुआ। आगामी कुछ दिनों में और पारा गिरने की संभावना है।
विज्ञापन

 

शुक्रवार सुबह कोहरा छाया हुआ था। पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहले न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही थी। लेकिन अब अधिकतम तापमान में गिरावट होने से सर्दी बढ़ गई है। उधर, दिन में 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही शीतलहर से लोगों को कंपकंपी छूट गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकले। वहीं, वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। छोटे बच्चे और बुजुर्गों के लिए सर्दी ज्यादा परेशान कर रही है। चिकित्सक लोगों को ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी अधिकतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। इससे अधिक सर्दी का अहसास होगा।
 

जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
27 दिसंबर-  22-             4.8
28 दिसंबर-  19.6-             4.6
29 दिसंबर-  19-             4.4
30 दिसंबर-  19.8-             4.9
31 दिसंबर-  20.4-             7.8
01 जनवरी-  17.4-             7.4
02 जनवरी-  14.8-             8.9

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed