Bijnor: मौसम में बदलाव से बढ़ा विंटर डायरिया का खतरा, बिजनौर मेडिकल कॉलेज में रोज पहुंच रहे 100 मरीज
बिजनौर में मौसम परिवर्तन के चलते विंटर डायरिया और डिहाइड्रेशन के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में रोजाना करीब 100 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विस्तार
मौसम में बदलाव लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। सर्दी में बच्चों से लेकर बड़े तक डायरिया और डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में भी रोजाना इस समस्या के करीब 100 मरीज तक पहुंच रहे हैं। उल्टी-दस्त होने के बाद मरीजों के शरीर में पानी की कमी हो रही है।
मौसम में बदलाव होने से वायरस सक्रिय हो रहे हैं। वहीं, रोग प्रतिरोधक क्षमता भी घटी हुई है। इसकी वजह से वायरस एकदम लोगों पर हावी हो रहा है। यहीं वजह है कि विंटर डायरिया की समस्या बढ़ गई है। साथ ही बाहर का खानपान भी नुकसानदायक साबित हो रहा है।
यह भी पढ़ें: UP: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन मेरठ में करेंगे प्रवास, तैयारियों में जुटा संघ परिवार
विंटर डायरिया के लक्षण
-बार-बार पानी जैसे दस्त आना
-पेट में मरोड़ होना
-उल्टी आना
-कमजोरी महसूस होना
-बुखार और थकान होना
-डिहाइड्रेशन होने से होंठ फटना, सिरदर्द, चक्कर आना
विंटर डायरिया से ऐसे करें रोकथाम
-ड्रिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब पानी पीएं
-ओआरएस पानी पीएं
-नींबू पानी का सेवन करें
-तुरंत चिकित्सक परामर्श लें, लापरवाही न बरतें
मौसम बदल रहा है। लोग कपड़े पहनने में भी लापरवाही बरत रहे हैं। ठंड लगने से उल्टी, दस्त की समस्या बढ़ी है। विंटर डायरिया और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ रहे हैं। सभी लोग इस मौसम में ठंड से बचाव करें। ....डॉ. राजेश डाबरे, फिजिशियन, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर