फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Villagers of Bhaguwala plead to save their homes from NHAI demolition drive

Bijnor: साहब! हमारे घर बचा लो, भागूवाला के 34 परिवारों की पुकार, बुलडोजर की मार से डरे ग्रामीण

Thu, 11 Dec 2025 06:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 11 Dec 2025 06:25 PM IST
सार

बिजनौर के भागूवाला गांव में एनएचएआई द्वारा घर और दुकानों पर कार्रवाई की चेतावनी के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर रोते-बिलखते न्याय की गुहार लगाई। 34 परिवारों को बिना मुआवजे के आवास हटाने का नोटिस मिला है। एसडीएम ने कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Bijnor: Villagers of Bhaguwala plead to save their homes from NHAI demolition drive
एसडीएम से गुहार लगाने पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जिले के नजीबाबाद में भागूवाला गांव में हाईवे अथॉरिटी द्वारा जारी नोटिसों ने ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा दी है। बताया जा रहा है कि पांच दिन बाद एनएचएआई की टीम उनके घरों और दुकानों को गिराने पहुंच सकती है। इससे पहले ग्रामीणों ने एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के कार्यालय में पहुंचकर रोते-बिलखते न्याय की मांग की।

विज्ञापन


ग्रामीण बोले- साहब, हमारी बेटी की शादी है… सड़क पर आ जाएंगे! 
भागूवाला से आई महिला मुन्नी देवी फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि पति की मृत्यु के बाद वह अकेले परिवार संभाल रही हैं और पुत्री का विवाह निकट है। उनका कहना है कि अगर बुलडोजर चल गया, तो हम सड़क पर आ जाएंगे। हमारी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 10 रुपये का ऑनलाइन गेम-739 करोड़ की कमाई, 329 करोड़ की जीएसटी चोरी, दो गिरफ्तार, बड़ा ऑनलाइन स्कैम उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप-2019 के बाद अचानक नोटिस, कोई मुआवजा नहीं
मजदूर वर्ग के यादराम, प्रेमवती, लक्ष्मी, प्राची, सुहानी, शुभम और कमलेश सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि नवंबर में भूमि अध्यापित अधिकारी बिजनौर ने हाईवे अथॉरिटी के दबाव में 34 लोगों को नोटिस जारी किए हैं।उनका कहना है कि उनके मकान और दुकानें वर्षों पुरानी व पक्की हैं।एनएचएआई बिना एक रुपया मुआवजा दिए इन्हें तोड़ना चाहता है। दो दिन पहले बुलडोजर लेकर टीम क्षेत्र में पहुंची और पांच दिन का अल्टीमेटम थमा दिया।

बस स्टैंड निर्माण के लिए हटाए जा रहे आवास
भागूवाला में काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन के पास एनएचएआई बस स्टैंड बनाना चाहता है। इसके लिए कई घर और प्रतिष्ठान प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों की हालत देखकर एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें शांत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि कानूनी प्रक्रिया और मुआवजा तय हुए बिना कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने मामले की जांच कर उचित समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed