फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Vande Bharat Express will stop in Najibabad from December 10, reservation started, know the fare...

Bijnor: नजीबाबाद में 10 से रुकेगी वंदेभारत एक्सप्रेस, जानें स्टॉपेज और कितना है किराया...

Fri, 06 Dec 2024 05:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 06 Dec 2024 05:57 PM IST
सार

लखनऊ से वंदेभारत 22545 अप प्रात: 5:15 बजे रवाना होकर देहरादून 1:40 बजे पहुंचती है। नजीबाबाद पहुंचने का समय सुबह 11:08 बजे है। दोनों दिशा से ट्रेन को नजीबाबाद स्टेशन पर दो मिनट का स्टॉपेज दिया गया है।

विज्ञापन
Bijnor: Vande Bharat Express will stop in Najibabad from December 10, reservation started, know the fare...
वंदे भारत एक्सप्रेस

विस्तार

लखनऊ से देहरादून के बीच संचालित वंदेभारत एक्सप्रेस 10 दिसंबर को सुबह 11:08 बजे नजीबाबाद के प्लेटफार्म-2 पर पहुंचेगी। पिछले आठ माह से नजीबाबाद स्टेशन से रन-थ्रू गुजर रही वंदेभारत के लिए नजीबाबाद से देहरादून, लखनऊ सहित विभिन्न स्टेशनों के लिए आरक्षण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पौड़ी सांसद अनिल बलूनी की मांग पर वंदेभारत एक्सप्रेस को नजीबाबाद स्टेशन पर 10 दिसंबर से दोनों दिशा से स्टॉपेज दिया है। समाजसेवियों और कारोबारियों ने भी नजीबाबाद में वंदेभारत एक्सप्रेस को स्टॉपेज देने की मांग की थी। वंदेभारत का देहरादून से लखनऊ के बीच हरिद्वार, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली और बाराबंकी स्टॉपेज है। देहरादून से लखनऊ के बीच करीब 545 किलोमीटर का सफर वंदेभारत ट्रेन आठ घंटा 20 मिनट में पूरा कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को छोड़कर शेष छह दिनों में संचालित वंदेभारत एक्सप्रेस देहरादून से 22546 डाउन नंबर से दोपहर 2:25 बजे रवाना होकर लखनऊ रात्रि 10:40 बजे पहुंचती है। नजीबाबाद स्टेशन पर पहुंचने का समय शाम 4:17 बजे निर्धारित किया गया।
 
विज्ञापन

किराया घोषित होते ही शुरू हुआ आरक्षण
वंदेभारत में चेयरकार और एग्जीक्यूटिव श्रेणी के दो क्लास होंगे। चेयरकार में नजीबाबाद से हरिद्वार का 440 रुपये, देहरादून का 485, मुरादाबाद का 495, बरेली का 650 और लखनऊ का 1220 रुपये निर्धारित किया गया। एग्जीक्यूटिव श्रेणी में नजीबाबाद से हरिद्वार का 825, देहरादून का 930, मुरादाबाद का 935, बरेली का 1250 और लखनऊ का किराया 2270 रुपये है। किराया घोषित होते वंदे भारत में सफर के लिए आरक्षण शुरू हो गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed