फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Uproar over lineman's death due to electric shock, family members protest by placing his body on the f

Bijnor: लाइनमैन की करंट से मौत पर हंगामा, परिजनों ने फीडर पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Tue, 15 Apr 2025 01:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 15 Apr 2025 01:12 PM IST
सार

बिजनाैर में फीडर पर लाइनमैन का शव रखकर परिजनों ने हंगामा किया। 30 वर्षीय लाइनमैन कोमल की सोमवार को शटडाउन के बावजूद बिजली चालू कर देने के कारण करंट लगने से मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Bijnor: Uproar over lineman's death due to electric shock, family members protest by placing his body on the f
हंगामा करते परिजन व माैके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनाैर जनपद के शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव हरेवली फीडर पर सोमवार को शटडाउन के बावजूद बिजली चालू कर देने से 30 वर्षीय लाइनमैन कोमल की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को फीडर पर रखकर प्रदर्शन किया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और परिजनों को मुआवजे दिलाने की मांग की।

विज्ञापन


बता दें कि थाना क्षेत्र ग्राम इनायतपुर निवासी कोमल (30 वर्ष) पिछले 10 वर्षों से प्राइवेट लाइनमैन के रूप में हरेवली फीडर पर काम करता आ रहा था। सोमवार को फीडर से शटडाउन लेकर अपने साथी ऋषभ के साथ बिजली के खंभे पर काम करने गए थे। कोमल ने पोल पर चढ़कर दो तार जोड़ लिए थे। लेकिन जैसे ही तीसरा तार जोड़ने की कोशिश की। तब इस दौरान अचानक तारों में करंट दौड़ गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: तीन दिन तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में तापमान में होगी बढ़ोतरी, सुबह ठंडी हवा फिर तेज धूप

विज्ञापन
विज्ञापन

करंट लगने से कोमल कई फीट ऊंचे पोल से नीचे गिर गए। जिससे घटनास्थल पर ही लाइनमैन कोमल की मौत हो गई। मंगलवार को घटना से गुस्साए परिजन ग्रामीणों के साथ हरेवली फीडर पर पहुंचे। मृतक युवक के शव को फीडर पर रख प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने मृतक युवक केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

अधिकारियों ने मृतक पुत्र को  संविदा पर नौकरी और मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा 
घटना का पता लगने पर एचडी में रितु रानी, अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ जांच करकार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही मृतक के परिवार को 7.5 लाख की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित छोटे-छोटे चार बच्चों का परिवार रोता बिलखता छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed