{"_id":"6424135bac1bde3ebd0af9d3","slug":"bijnor-unauthorizedly-operated-ultrasound-center-of-hmh-sealed-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: अनाधिकृत रूप से संचालित एचएमएच का अस्ट्रासाउंड सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: अनाधिकृत रूप से संचालित एचएमएच का अस्ट्रासाउंड सेंटर सील
Wed, 29 Mar 2023 04:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 29 Mar 2023 04:00 PM IST
सार
बिजनौर के नजीबाबाद में एचएमएच के अनाधिकृत रूप से संचालित अस्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। नजीबाबाद में एसीएमओ और एसडीएम ने एचएमएच अस्पताल में ये बड़ी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नजीबाबाद नगर के एचएमएच अस्पताल में एसडीएम की उपस्थिति में एसीएमओ की टीम ने अस्पताल में छापा मारा। अस्पताल में अनाधिकृत रूप से चलती पाई गई अल्ट्रासाउंड मशीन सील की गई।
विज्ञापन
हरिद्वार मार्ग स्थित एचएमएच अस्पताल में अल्ट्रासाउंड रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आरके गुप्ता के निर्देशन में किए जाते थे। अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को 25 मार्च को पत्र सौंपकर 18 मार्च से अस्पताल में काम न करने और अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ न होने के बावजूद अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जारी होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: दरोगा के साथ हाथापाई में पूर्व विधायक संगीत सोम दोषमुक्त, तीन साथी दोषी
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम विजय वर्धन तोमर और एसीएमओ डॉ. देवीदास ने टीम के साथ अस्पताल में बुधवार को छापा मारा। एसीएमओ डॉ. देवीदास ने बताया कि छापा के दौरान अल्ट्रासाउंड केंद्र खुला हुआ था। विशेषज्ञ न होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया।
उधर, अस्पताल के प्रबंधक डॉ. गुफरान ने बताया कि अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ अस्पताल में ही रहकर अल्ट्रासाउंड करते थे। उन्होंने अस्पताल को कार्य छोड़ने के संबंध में जानकारी न देकर सीधे जिला प्रशासन को इस संबंध में सूचना दी। उन्होंने अल्ट्रासाउंड केंद्र प्रिंटर आदि रखे होने के कारण टीम को खुला होने का तर्क दिया।
एजाज