फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Two sides clashed over kite flying in Gajraula Shiv, sticks were used heavily

Bijnor: पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे

Thu, 20 Feb 2025 08:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 20 Feb 2025 08:23 PM IST
सार

गजराैला शिव के गांव में पतंग उड़ाने और लूटने को लेकर हुई गाली-गलौज के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया।

विज्ञापन
Bijnor: Two sides clashed over kite flying in Gajraula Shiv, sticks were used heavily
आपसी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजराैला शिव के झालरा गांव में पतंग उड़ाने और लूटने को लेकर हुई गाली-गलौज के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


गुरुवार शाम पांच बजे बिजनौर थाना कोतवाली शहर के गांव झलरा में पतंग उड़ाने के दौरान विकास पुत्र राजपाल तथा उसके साथी युवक आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। तभी गांव निवासी रसूलन ने उनकी गाली-गलाैज का विरोध किया तो उन्होंने रसूलन पर ही धावा बोल दिया।

विज्ञापन

बाद में रसूलन के परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की गई है। कुछ देर तक दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसका लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद डायल 112 पुलिस ने मोके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

फिलहाल इस घटना में एक पक्ष के सेमुल पुत्र रियासत, एजाज पुत्र इरशाद, रसूलन पत्नी रियासत घायल हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर कोतवाल उदय प्रताप ने बताया कि बच्चों के पतंग लूटने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया था मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed