{"_id":"66b776f263ba07e1400e41f3","slug":"bijnor-two-shiv-devotees-going-from-bareilly-to-haridwar-to-collect-water-fell-into-ganganahar-search-contin-2024-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: बरेली से हरिद्वार जल लेने जा रहे दो शिवभक्त गंगनहर में गिरे, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: बरेली से हरिद्वार जल लेने जा रहे दो शिवभक्त गंगनहर में गिरे, तलाश जारी
Sat, 10 Aug 2024 07:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:50 PM IST
सार
बरेली से हरिद्वार जा रहे दो शिवभक्त गंगनहर में गिर गए। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
वह स्थान, जहां बाइक सवार नहर में गिरे।
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे बरेली के बाइक सवार दो शिवभक्त सरवनपुर के पास पूर्व गंगा नहर गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा। एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे शिवभक्तों की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने नहर का पानी बंद करा दिया है।
विज्ञापन
नहर में गिरा सुरेंद्र।
- फोटो : Amar ujala
बरेली के थाना भोजीपुरा के गांव कोणमपुर निवासी बाइक सवार 16 शिवभक्तों का जत्था गांव से हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा पर रवाना हुआ। नजीबाबाद के सरवनपुर क्षेत्र की पूर्वी गंगनहर पार करने के बाद जत्थे को एक बाइक पर सवार दो साथियों बरेली के भोजीपुरा के शिवभक्त प्रदीप कुमार (16) पुत्र मीहीलाल और सुरेंद्र (17) पुत्र परमेश्वरी के बिछुड़ने का पता चला। शिवभक्तों मुनीष, शुभम, राजपाल, फूल कुमार, कुलदीप ने मंडावली से नजीबाबाद तक उन्हें तलाशा। पता चला कि साथी सरवनपुर के पास पूर्व गंगा नहर में गिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में गिरा प्रदीप।
- फोटो : Amar ujala
सूचना मिलते ही सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी संजय कुमार टीम के साथ पूर्वी गंग नहर पुलिया में गिरे बाइक सवार शिवभक्तों की तलाश में जुट गए। एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह, प्रभारी तहसीलदार अमित कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल नहर का पानी बंद कराया। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, गोताखोरों और पुलिस की मदद से दोनों की नहर में तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चल सका। एसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने शनिवार दोपहर मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
एनएचएआई की उदासीनता बनी दुर्घटना का कारण
नहर के पुल की साइड में एनएचएआई की ओर निर्माण अधूरा छोड़ने, दोनों तरफ हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे निर्माण करने और संकेतक न लगाने से बाइक सवार शिवभक्तों के साथ हादसा होना बताया गया है। वर्ष 2022 से पुलिया निर्माण अधूरा है। एनएचएआई की उदासीनता दुर्घटनाओं को अंजाम दे रही है।
कई बार उग्र हुए साथी शिवभक्त
दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी होने के बावजूद साथी शिवभक्त कई बार उग्र हुए। दो तीन बार उन्होंने आंशिक जाम लगाकर नहर में डूबे साथी को तत्काल खोजने की मांग की। एसडीएम और सीओ घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं।

रुड़की की तहसीलदार सहित तीन को लील चुकी है नहर पुलिया
रुड़की की तहसीलदार सहित तीन लोग पुलिया की रेलिंग तोड़कर सरवनपुर नहर में कार समेत गिर गए थे। 10 अक्तूबर, 2020 को घटी इस घटना में तहसीलदार सुनैना राणा, अर्दली ओमपाल, चालक सुंदर सिंह की मौत हो गई थी। 15 दिन पूर्व बाइक पर सवार एक महिला सहित तीन शिवभक्त नहर पुलिया में गिरे थे। संयोग से पानी कम था और तीनों को बाहर निकाल लिया गया था।