फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor:Two Killed, One Injured After Car Crashes into Tree in Bijnor

Bijnor: नींद की झपकी बनी काल, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौके पर मौत

Sat, 25 Apr 2026 12:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Apr 2026 12:01 PM IST
सार

बिजनौर के मंडावर क्षेत्र में सुबह तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bijnor:Two Killed, One Injured After Car Crashes into Tree in Bijnor
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के मंडावर क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार चालक को नींद आने के कारण सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 

सुबह पांच बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मंडावर क्षेत्र के ग्राम रानीपुर रोड पर सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चालक को नींद आ जाने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हो गया।

 

हरिद्वार के रहने वाले थे मृतक

इस हादसे में कार सवार सुल्तान (66) पुत्र यासीन निवासी ग्राम करौंदी, थाना भगवानपुर (हरिद्वार) और राजा (35) पुत्र रशीद निवासी ग्राम सिकंदरपुर, थाना भगवानपुर (हरिद्वार) की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अजहरुद्दीन (25) पुत्र मामुद्दीन निवासी ग्राम कमालपुर टापू, थाना यमुनानगर (हरियाणा) गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

हरदोई से लौट रहे थे तीनों

पुलिस के मुताबिक तीनों व्यक्ति हरदोई से अपने गांव सिकंदरपुर (हरिद्वार) लौट रहे थे। लंबी दूरी की यात्रा और थकान के कारण चालक को नींद आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

 

घायल को जिला अस्पताल किया रेफर

सूचना मिलते ही थाना मंडावर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल अजहरुद्दीन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बिजनौर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed