{"_id":"684e71755b76488c3b077ba5","slug":"bijnor-truck-overturns-after-hitting-a-tree-two-real-brothers-from-punjab-die-after-being-crushed-2025-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: पेड़ से टकराकर पलटा ट्रक, ट्रेन के पहियो के बीच पिसकर पंजाब के दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: पेड़ से टकराकर पलटा ट्रक, ट्रेन के पहियो के बीच पिसकर पंजाब के दो सगे भाइयों की मौत
Sun, 15 Jun 2025 12:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:38 PM IST
सार
Death In Accident: कानपुर से ट्रेन के पहिये लादकर ट्रक यमुनानगर जा रहा था। पैजनिया के पास हादसा हो गया। पीछे लदे लोहे के पहिये ड्राइवर के केबिन में आकर घुस गए। इससे दोनों भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पेड़ में घुसा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर से ट्रेन के व्हील (पहिए) लादकर यमुनानगर जा रहा एक ट्रक बिजनौर में पैजनिया के पास अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक और उसके भाई की मौत हो गई, जबकि क्लीनर घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात करीब 11:30 बजे मुरादाबाद की ओर से यमुनानगर जा रहा ट्रक बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर पैजनिया के पास पहुंचा तो अनियंत्रित हो गया। ट्रक पहले एक पेड़ से टकराया और फिर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। ट्रक में ट्रेन के पहिए लदे हुए थे जोकि हादसे के वक्त ट्रक के केबिन में जा घुसे। जिससे ट्रक चालक गुरवेल सिंह (45) पुत्र कुलवंत और केबिन में सो रहा उसका भाई गुरजंट सिंह निवासी फतेहाबाद अमृतसर (पंजाब) फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। क्रेन को बुलाया गया और कटर से ट्रक के केबिन को काटकर फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक गुरवेल सिंह और उसके भाई गुरजंट सिंह की मौत हो चुकी थी। हादसे में केबिन में सो रहा क्लीनर गोपी (35) पुत्र रिशन निवासी खेला थाना फतेहाबाद अमृतसर (पंजाब) गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि गुरवेल और उसका भाई गुरजंट इस ट्रक के मालिक भी थे जोकि खुद ही ट्रक चलाते भी थे। लंबा सफर होने के कारण दोनों भाई एक साथ ही ट्रक लेकर निकले थे।
नींद की झपकी आने से हुआ हादसा
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को नींद की झपकी आने के कारण ही ट्रक अनियंत्रित हुआ है। बताया कि गुरवेल ट्रक चला रहा था जबकि उसका भाई और क्लीनर केबिन में सो गए। पास में दो लोगों के सोने के कारण ही संभवत चालक गुरवेल को भी नींद की झपकी लगी हो।
वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
शेरकोट में हाईवे पर पैदल जा रहे 45 वर्षीय व्यक्ति की वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। शनिवार को हाईवे पर मनोकामना मंदिर के निकट पैदल जा रहे एक व्यक्ति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।