फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Tragedy: Three Workers Die While Rescuing Each Other in Toxic Water Tank

मौत का टैंक: मदद को जो भी उतरा, उसे निगल गई गहराई... तीन की मौत, एक जीवित बचा, सहमा!

Fri, 18 Jul 2025 11:22 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 18 Jul 2025 11:22 PM IST
सार

बिजनौर के बरकातपुर में स्थित उत्तम शुगर मिल के टैंक में उतरे चार कर्मचारियों में से तीन की जहरीली गैस से मौत हो गई। एक कर्मचारी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सफाई के दौरान हुआ।

विज्ञापन
Bijnor Tragedy: Three Workers Die While Rescuing Each Other in Toxic Water Tank
विलाप करते परिजन व मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के  उत्तम शुगर मिल, बरकातपुर के वाटर ट्रीटमेंट टैंक में शुक्रवार को हुए भीषण हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। एक के बाद एक मदद करने उतरे तीन कर्मचारियों ने टैंक में ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथा कर्मचारी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


हादसे की शुरुआत तब हुई जब गांव कबूलपुर निवासी मुनेश्वर पुत्र सिब्बा सिंह टैंक में सफाई और वाल्व खोलने के लिए उतरे। टैंक में जहरीली गैस होने के कारण वह तुरंत बेहोश होकर गंदे पानी में गिर गए।
विज्ञापन

Bijnor Tragedy: Three Workers Die While Rescuing Each Other in Toxic Water Tank
सूचना पर पहुंची पुलिस और एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला

मौत की सीढ़ी बनी मदद की कोशिश
मुनेश्वर को निकालने के लिए तिसोतरा निवासी कपिल देव पुत्र भीम सिंह टैंक में उतरे लेकिन वह भी अंदर ही दम घुटने से बेहोश हो गए। इसके बाद लालपुर सोजीमल निवासी सोमपाल पुत्र दयाराम ने तीसरे प्रयास में उतरकर दोनों को निकालने की कोशिश की, मगर वह भी टैंक से बाहर नहीं निकल सके।

सुपरवाइजर प्रभात, जो अंतिम प्रयास में टैंक में उतरे, ने बताया कि उसने एक कर्मचारी का हाथ पकड़कर ऊपर खींचने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही उसकी सांसें थमने लगीं, हाथ छूट गया और वह भी बेहोश होने लगे। अन्य कर्मचारियों की मदद से उन्हें बाहर निकाल लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। 

Bijnor Tragedy: Three Workers Die While Rescuing Each Other in Toxic Water Tank
मौके पर एकत्र ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

कर्मचारियों को नहीं लगी भनक 
एक प्रत्यक्षदर्शी कर्मचारी के अनुसार, जब हादसा हुआ, तब आसपास के कर्मचारियों को कोई भनक नहीं लगी। सुबह करीब 10:30 बजे कुछ लोग दौड़ते हुए उस ओर गए और फिर एंबुलेंस पहुंची। 11:30 बजे अचानक सभी को छुट्टी दे दी गई, और बाहर निकलने पर पता चला कि तीन लोगों की जान चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed