Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Municipal Board approves 109 construction projects

Bijnor News: बिजनौर पालिका बोर्ड ने 109 निर्माण कार्यों को दी मंजूरी

Thu, 26 Nov 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bijnor Municipal Board approves 109 construction projects
बिजनौर। नगर पालिका परिषद बिजनौर की बोर्ड बैठक बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में संपन्न हुई। बैठक में शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े 109 निर्माण कार्य, 25 हाईमास्ट टावर और 100 एलईडी लाइटें लगाने के प्रस्तावों को हरी झंडी दिखाई गई।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त एक नवीन कान्हा गोशाला के निर्माण और भव्य बिजनौर महोत्सव के आयोजन पर भी सहमति बनी। आगामी शीतलहर को देखते हुए आमजन को ठंड से बचाने के लिए अस्थायी शेल्टर होम बनाने का निर्णय लिया गया। मुख्य चौराहों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था भी की जाएगी। बैठक में चार माह के आय-व्यय के ब्योरे को भी मंजूरी मिली। बैठक के दौरान कुछ मौखिक प्रस्ताव भी रखे गए। वार्ड-18 के सभासद दीपक गर्ग ने आईटीआई के पास नगीना रोड चौक का नाम ''भगवान विश्वकर्मा चौक'' रखने का प्रस्ताव दिया। नामित सदस्य सुरेन्द्र सिंह ने नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग को सरदार भगत सिंह रोड घोषित करने की मांग रखी। उन्होंने कृष्णा कॉलेज तिराहे पर सरदार भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग की। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने की, जबकि अधिशासी अधिकारी रामपाल ने इसका संचालन किया। इसमें 32 सभासदों एवं अधिकारी, कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed