{"_id":"6ae335c3b0b81deab706ee85","slug":"bijnor-the-weather-has-turned-cold-following-rain-throughout-the-day-in-the-district-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: जिले में दिनभर बारिश से मौसम हुआ सर्द, आसमान पर छाए हैं बादल, 13 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: जिले में दिनभर बारिश से मौसम हुआ सर्द, आसमान पर छाए हैं बादल, 13 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा
Thu, 29 Oct 2026 05:32 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:32 PM IST
सार
बिजनौर में सुबह चार बजे से बारिश शुरू हुई, जो कि रुक-रुक दिनभर होती रही। तापमान में उतार-चढ़ाव और ठंडी हवाओं के बीच लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। आने वाले समय में सर्दी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जिलेभर में बारिश और सर्द हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच ठंड बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। रात का तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। मौसम विभाग बारिश के बाद तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना जता रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे बारिश हुई। पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहे। साथ ही ठंडी हवाओं के साथ ही रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। इससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। सुबह-शाम लोगों को ज्यादा सर्दी सता रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, बुधवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। तापमान में गिरावट होने से आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित होगी। वहीं खेती-किसानी पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि तापमान में गिरावट होगी। इससे लोगों को अधिक सर्दी सताएगी।

चीनी मिलों के पेराई सत्र पर भी असर की आशंका
बारिश का असर गन्ना किसानों और चीनी मिलों पर भी पड़ सकता है। ज्यादा बारिश होने से गन्ना कटाई और ढुलाई में किसानों को परेशानी होगी। ऐसे में चीनी मिलों के पेराई सत्र शुरू होने में देरी होने की आशंका है। फिलहाल, नवंबर के पहले सप्ताह में चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू होने की संभावना है।

मौसम बदलने से बढ़े वायरल के मरीज
मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। तापमान में उतार-चढ़ाव और ठंडी हवाओं के बीच लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. राजेश डाबरे का कहना है कि बुखार, खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याओं से पीड़ित लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतना जरूरी है। सुबह और शाम ठंड से बचाव करें। मौसम के अनुकूल कपड़े पहनें। वायरल के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक से परामर्श लें।

जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
23 अक्तूबर- 29- 15
24 अक्तूबर- 29.4- 14.8
25 अक्तूबर- 30- 15
26 अक्तूबर- 30.2- 13.9
27 अक्तूबर- 30.6- 14
28 अक्तूबर- 30.2- 13
29 अक्तूबर- 28.2- 16
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और आंकड़े नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिए गए हैं।