फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: the doctor took out two kg hair bundles from the stomach of a teenager by performing an operation

बिजनौर में अनोखा मामला: ऑपरेशन कर किशोरी के पेट से निकाला ढाई किलो बाल का गुच्छा, हर कोई हैरान

Thu, 30 Mar 2023 08:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Mar 2023 08:33 PM IST
सार

यूपी के बिजनौर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। चिकित्सक ने ऑपरेशन कर किशोरी के पेट से ढाई किलो बाल का गुच्छा निकाला। वहीं, देखकर हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन
Bijnor: the doctor took out two kg hair bundles from the stomach of a teenager by performing an operation
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जिले में एक किशोरी के पेट से चिकित्सक ने ऑपरेशन कर ढाई किलो बाल का गुच्छा निकाला। जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। यह कोई आम बात नहीं, बल्कि एक मानसिक बीमारी ट्राइकोविजार से ग्रसित है। बीमारी से ग्रसित होने पर बच्ची पिछले आठ वर्षो से बाल खा रही थी। पेट में दर्द होने पर चिकित्सक ने सिटी स्कैन कराया। जिसके बाद चिकित्सकों को पूरे मामले की जानकारी हुई।

विज्ञापन


बिजनौर के मोहल्ला सब्जी मंडी निवासी 13 वर्षीय किशोरी को काफी समय से पेट में दर्द की दिक्कत थी। इसके बाद परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक के मुताबिक किशोरी ने बताया कि कुछ भी खाने पर बच्ची के पेट में दर्द होता है। थोड़ा खाने पर ही उसका पेट भर जाता है। पेट में गाठ महसूस होती है। कुछ भी खाने पर उल्टी हो जाती थी। उम्र के हिसाब से किशोरी के शरीर का विकास नी नहीं हो रहा था। इसके बाद किशोरी का सिटी स्कैन कराया गया। सिटी स्कैन में पाया कि उसके पेट में ढाई किलो बाल का गुच्छा है। इसके बाद 28 मार्च को दोपहर में पेट का ऑपरेशन कर बाल का गुच्छा निकाला गया। यह ऑपरेशन करीब एक घंटे तक चला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: आखिर जारी हुई निकाय चुनाव की आरक्षण सूची, यहां देखें पश्चिमी यूपी की पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

अपोषक और रॅपन्जेल सिंड्रोम से होती है ट्राइकोविजार बीमारी
ट्राइकोविजार एक मानसिक बीमारी है। यह बीमारी शरीर को सही पोषक तत्व नहीं मिल पाने और रपन्जेल सिंड्रोम की वजह से ट्राइकोविजार की बीमारी होती है। रपन्जेल सिंड्रोम को सिर के बाल तोड़ने की तीव्र इच्छा के रूप में जाना जाता है। बाल का पेट में जाकर पाचन नहीं हो पाता है। जिसकी वजह से लंबे समय तक बाल खाने से पेट में बालों का गुच्छा बन जाता है।

यह भी पढ़ें: मासूम बचों की हत्या का मामला: हत्यारोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस, वारदात का असली सच उगलेगा पूर्व पार्षद

अब बेहतर है किशोरी की तबीयत: डॉ. प्रकाश कुमार
ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक डॉ. प्रकाश कुमार ने बताया कि ऑपरेशन के बाद किशोरी की तबीयत ठीक है। पेट में दर्द होने की शिकायत लेकर आई थी। मगर जांच कराने पर पेट में बालों का गुच्छा मिला। इस किशोरी को ट्राइकोविजार की समस्या से पीड़ित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed